
भोपाल। नगर निगम का अतिक्रमण अमला शहर में अवैध कब्जे को लेकर सर्तक बना हुआ है. जिस तरह से कार्रवाई की जा रही है उससे लगता है कि अब शहर में नई झुग्गी बस्ती पर रोक लग सकती है. नगर निगम अतिक्रमण अमले ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की यह कार्रवाई पॉलिटेक्निक से डिपो चौराहे वाली स्मार्ट सिटी रोड पर बनी झुग्गियों पर की गई. स्मार्ट सिटी रोड के किनारे पर कुछ लोगों ने 9 झुग्गियों का निर्माण कर लिया था. जिनका श्री रंग की दीवार और स्मार्ट सिटी रोड के बीच जगह में किया गया था. इनको दो से तीन दिन पहले ही बनाया गया था. जिसकी सूचना नगर निगम को मिली थी. अतिक्रमण अमले ने यहां से 25 टीन की छोटी बडी चादर जब्त की.
एक दर्जन स्थानों पर भी कार्रवाई
नगर निगम के अतिक्रमण अमले ने नये शहर के 1100 क्वार्टर, 7 नम्बर, गुलमोहर, बिट्ठल मार्केट, एमपी नगर जोन-2, एम्स, चेतक ब्रिज, खजूरी रोड, अवधपुरी, आनंद नगर, चौकी से हथाईखेड़ा डेम, प्रभात चौराहा, अशोका गार्डन, पुष्पा नगर में कार्रवाई की. वहीं पुराने शहर रॉयल मार्केट, रफीकिया स्कुल, शाहजहानाबाद, बैरागढ़ चंचल चौराहा, चिरायू नई बस्ती, करोंद रसुल्ली, करोंद हरी मजार, पीपल चौक से करोंद चौराहे तक अतिक्रमण को हटाया गया और निर्मित अवैध चबूतरे, बांस-बल्ली, रस्सी, फेसिंग, शेड, झुग्गी को तोड़ा गया. यहां से काफी मात्रा में सामान जब्त किया गया.
