रास्ते में मिले दिव्यांग भाई की मदद को आगे आए शिवराज, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल देने का निर्णय

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक दिव्यांग व्यक्ति की मदद का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार, वे दलहन पर राष्ट्रीय मंथन कार्यक्रम के सिलसिले में भोपाल से अमलाहा, सीहोर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उनकी मुलाकात भवर जी नामक व्यक्ति से हुई। भवर जी को चलने-फिरने में परेशानी होती है। उनकी स्थिति को देखते हुए शिवराज सिंह चौहान ने उनके जीवन को सरल और सम्मानपूर्ण बनाने के उद्देश्य से मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।

बाद में शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हर भाई-बहन आत्मसम्मान और स्वाभिमान के साथ स्वावलंबी जीवन जिए, इसके लिए उनके जीवन की हर सांस समर्पित है। उनके इस कदम को मानवीय संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण माना जा रहा है।

Next Post

मोहम्मद गौस के मकबरे के कारण हजीरा फ्लाई ओवर के प्लान में बदलाव

Sat Feb 7 , 2026
ग्वालियर। शहर के सबसे व्यस्तम इलाका हजीरा में फ्लाई ओवर के निर्माण को केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण से स्वीकृति मिलते ही यह फ्लाईओवर हजीरा पुल से मनोरंजनालय मैदान तक निर्माण किया जायेगा जिससे आने वाले समय यातायात सुगम हो सके। मोहम्मद गौस मकबरे के व्यू को लेकर […]

You May Like