ग्वालियर में कल होगा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, पटवारी और पीसी शर्मा समेत कई वरिष्ठ होंगे शामिल

ग्वालियर: कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों को तय करने को लेकर 17 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन ए.जी. ऑफिस पुल के पास स्थित ’रंगमहल गार्डन’ में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। सम्मेलन की तैयारियां कार्यक्रम संयोजक एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार की देख-रेख में चल रहीं हैं।पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं हैं। खास बात यह है कि हर वार्ड में कार्यकर्ताओं द्वारा पीले चावल के साथ आमंत्रण कार्ड दिया जा रहा है। विधायक डाॅ. सिकरवार ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, जो कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनका मार्गदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव करेंगे, जबकि नगर निगम महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगी। इसके साथ ही आयोजन की शुरुआत 51 कन्याओं के विधि-विधान से पूजन और कन्या-भोज के साथ होगी। विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पार्किंग और भोजन प्रबंधों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

Next Post

शिवपुरी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की 10 मोटर साइकिलें जप्त की

Fri Oct 16 , 2026
शिवपुरी: तीन व्यक्ति अपाचे मोटर साईकिल पर पुराने टोल टैक्स ग्वालियर बायपास रोड के पास खड़े हुये थे जो मोटर साईकिल बैचने की बात कर रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टोल टैक्स ग्वालियर बायपास रोड के पास से इन्हें दबोच लिया। उन्होंने अपने नाम प्रिंस अग्रवाल पुत्र […]

You May Like

Play sound