लगातार बारिश से धान की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

सिरोंज: क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और ठंडी हवाओं ने धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है. ग्राम सबदलपुर, भरवास, ओसनमाई, भोसुआताल, कजरी और मड़वासा सहित आसपास के इलाकों में खेतों की फसलें झुककर गिर गईं और कई जगह सड़ने लगी हैं. किसानों का कहना है कि लगातार नमी और ठंडी हवाओं से फसलें पूरी तरह बर्बाद होने के कगार पर हैं.

कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष रघुवंशी के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम हरिशंकर विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित गांवों का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की. किसानों ने बताया कि खरीफ सीजन की मेहनत अब बारिश में डूब रही है. माँसुआताल के कृषक मोहन सिंह रघुवंशी ने कहा कि उनकी 35 बीघा में बोई फसल पूरी तरह प्रभावित है. मौसम विभाग ने आगामी दो दिन बारिश की संभावना जताई है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है.

Next Post

एप्पल का तिमाही मुनाफा 86 प्रतिशत बढ़ा, भारत में रिकॉर्ड बिक्री

Fri Oct 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल ने जुलाई-सितंबर में शुद्ध लाभ में 86 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और भारत में तिमाही राजस्व का रिकॉर्ड बनाया। एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने गुरुवार को चौथी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के परिणामों की घोषणा करते हुए कहा, “बहुत […]

You May Like