छेड़छाड़ के बाद बवाल, पुलिस और पीड़ित परिवार पर पथराव 

जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग कॉलेज छात्रा के साथ कल हुई छेड़छाड़ के बाद बवाल मच गया, आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों ने पीड़ित परिवार पर पथराव कर दिया, जब पुलिस पहुंची तो पुलिस पार्टी पर भी हमला किया। पुलिस ने छेड़छाड़ के साथ पथराव मारपीट शासकीय काम में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक मदार छल्ला हनुमानताल निवासी 17 वर्षीय किशोरी कॉलेज छात्रा है। सिंधी कैम्प निवासी समीर ने उसका रास्ता रोक लिया और उसका हाथ पकडक़र सरेराह छेड़छाड़ करने लगा, साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट पर छेड़छाड़, पॉस्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। इसके बाद दो पक्ष भिड़ गए, जमकर पथराव हुआ ।

Next Post

दुकान की दीवाल तोड़ किराने का सामान ले गया चोर

Sun Aug 31 , 2025
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत बरगी हिल्स काम्पलेक्स में अज्ञात चोर एक किराने दुकान की दीवाल तोड़कर किराने का सामान कीमती 40 हजार रूपये का चोरी कर ले गया। पुलिस ने बताया कि कमलेश कुमार गुप्ता उम्र 56 वर्ष निवासी लिंक रोड़ गढ़ा फाटक लार्डगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने […]

You May Like