जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र में आईसर वाहन ने गौवंश को रौंद दिया। पुलिस के मुताबिक सचिन दुबे निवासी करमेता पाटन रोड गणेश होटल के पीछे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे डेरी संचालक है।
बीती रात्रि 9.20 बजे वे पाटन बाई पास से चुंगी नाका की तरफ जा रहा था हर्ष लॉन के सामने तीन चार गाय रोड में चली जा रही थी, तभी पीछे एक आईसर वाहन तेजगति से आया और एक गाय के छोटे बछडा को आईसर वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी7655 के चालक ने तेजरफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाते हुये पीछे से टक्कर मारने से बछडा घायल होकर गिर गया जिससे उसे चोटें आ गई। मौके पर विटनरी डाक्टर को बुलाकर चैकअप कराया गया जो डाक्टर द्वारा बछडा को मृत घोषित कर दिया गया।
