जबलपुर : कृषि जगत में गर्मी के मौसम में प्रमुख रवि फसल की उपज विक्रय के लिए शासन की नियमावली के तहत फसल रजिस्ट्रेशन एक प्रमुख प्रकिया है। फसल काटने के बाद बेचने की शासकीय प्रक्रिया की तैयारी पूर्व से ही प्रारंभ हो जाती है। गर्मी की प्रमुख फसल गेहूं के विक्रय हेतु एक ओर रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन नेट प्रक्रिया की अंतिम तिथि की अगले तीन दिन के लिए बढ़ाया गया है। तो दूसरी ओर पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया सर्वर डाउन होने से किसान रजिस्ट्रेशन के लिए भटक रहे हैं।
किसानों का कहना है कि एक एक दिन सर्वर डाउन होने से खराब हो रहे जबकि यह रजिस्ट्रेशन सैकड़ों की संख्या में है जिनको जल्द ऑनलाइन दर्ज करना बेहद कठिन काम है। विभिन्न क्षेत्र के किसान पुनीत महेरे पौड़ी, अवनीश पटेल भर्रा,राघवेंद्र महेरे, गौरव पटेल, माधव राजपूत, धीरेन्द्र साहू, सुरेंद्र शर्मा, विष्णु पटेल बिलखरबा, लल्ला पटेल काकरखेड़ा, संतोष साहू बेलखाडू, सुरेंद्र साहू, बल्लू पटेल झगरा, सिया बाई पटेल , जितेंद्र पटेल गंज खमरिया, सहित अन्य ने सरकार से ठोस हल निकालते हुए 15 दिन तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है।
