कारों के कांच फोड़ने वालों से सड़क पर लगवाई उठक-बैठक, फिर भेजा जेल

इंदौर:पल्हर नगर की 60 फीट रोड पर शराब के नशे में दो कारों के कांच फोड़ने वाले दो बदमाशों को एरोड्रम पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों से सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक लगवाकर वाहन मालिकों से माफी मंगवाई. दोनों ने कारों में हुए नुकसान की भरपाई भी की है.घटना सोमवार देर रात की है, पल्हर नगर क्षेत्र में दो बदमाशों ने पत्थर और डंडों से सड़क किनारे खड़ी दो कारों में तोड़फोड़ कर उनके कांच फोड़ दिए थे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुआ. शिकायत मिलने के बाद एरोड्रम पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की.

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के करीब 40 से 45 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. वायरल वीडियो और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान आदर्श चौबे उम्र 27 साल, निवासी गुरुकृपा कॉलोनी, 60 फीट रोड और पीयूष बोरसे उम्र 22 साल, निवासी पंचवटी नगर, 60 फीट रोड के रूप में हुई. मामले में थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा है. उन्होंने सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक लगाकर वाहन मालिकों से माफी मांगी और नुकसान की भरपाई की. दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

महिला मित्र के फ्लैट में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान

Wed Oct 28 , 2026
इंदौर: गांधी नगर थाना क्षेत्र की कमल रेसीडेंसी में सोमवार देर रात एक फ्लैट में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान छोटा बांगड़दा निवासी निर्मल राजपूत के रूप में हुई है. वह अपनी महिला मित्र से मिलने उसके फ्लैट पर पहुंचा था. युवक के शरीर […]

You May Like