सूत्र सेवा की दो बसें जब्त, एक बिना परमिट व दूसरी पर था टैक्स बकाया 

रीवा। रीवा-सतना मार्ग पर परिवहन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए सूत्र सेवा की दो बसों को जप्त किया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक बस बिना परमिट के संचालित हो रही थी, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। वहीं दूसरी बस पर ₹1,66,000 का मोटरयान कर बकाया था। उसे भी जब्त कर तत्काल बकाया टैक्स की वसूली कराई गई।

इस कार्रवाई को लेकर विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा एवं कर नियमों के उल्लंघन पर कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। बिना परमिट, बिना फिटनेस अथवा टैक्स बकाया वाहनों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

परिवहन विभाग की यह सतत निगरानी अभियान यह सुनिश्चित करने के लिए है कि सड़कों पर केवल नियमों का पालन करने वाले वाहन ही चलें, जिससे यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे और सरकार को राजस्व की हानि भी न हो।

Next Post

मछली ठेकेदार ने युवक की लात-घूसों से की पिटाई, वीडियो वायरल

Fri Jun 27 , 2025
टीकमगढ़। शहर के महेंद्र सागर तालाब के पास शुक्रवार को एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है जिसमें मछली ठेकेदार लक्ष्मण रैकवार अपने साथियों के साथ एक युवक को लात-घूंसों और डंडों से पीटते दिख रहे हैं। हालाकि पुलिस […]

You May Like