अविश्वास प्रस्ताव से पहले कांग्रेस ने तीन नेताओ को किया निलंबित

झाबुआ जिला पंचायत में भाजपा के अविश्वास प्रस्ताव से पहले कांग्रेस ने अपने तीन नेताओं गेंडालाल डामोर, राजेश डामोर और शांति डामोर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया है। इससे कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घटकर 6 रह गई, जबकि भाजपा के पास 8 सदस्य हो गए हैं। कल 15 मई को प्रस्ताव पर मतदान से पहले कांग्रेस में संकट गहराता दिख रहा है। झाबुआ जिला पंचायत में कुल 14 सदस्य हैं। शुरुआत में पंचायत चुनाव के वक्त बीजेपी के 6 सदस्य थे, कांग्रेस के 1 और एक निर्दलीय रेखा निनामा थीं जो जयस समर्थित मानी जाती थीं। बाद में कांग्रेस से बगावत कर मालू अकबर निर्दलीय लड़े। वहीं, विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस के विजय भवर (वार्ड नं. 5) और ममता हटीला ने भाजपा का दामन थाम लिया।

Next Post

तिरंगे की रोशनी; भारतीय रेल ने देशभर में जगाई राष्ट्रभक्ति की ज्योत

Wed May 14 , 2025
भोपाल।ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और पराक्रम के सम्मान में देश भर के रेलवे स्टेशन जगमगा उठे. भारतीय रेल ने वीर सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए यह अनूठा आयोजन किया. इस मौके पर कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से असम तक के रेलवे […]

You May Like