केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियाँ आग बुझाने में जुटीं

जितेन्द्र पुरोहित

देवास। औद्योगिक थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फाइन पेस्ट सल्फर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिया फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग बुझाने में जुटी हुई है। इसके साथ ही पुलिस भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन फैक्ट्री में रखे केमिकल और ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैल रही थी। दमकल विभाग की टीमें पूरी कोशिश कर रही हैं कि आग को जल्द से जल्द नियंत्रित किया जाए।

फैक्ट्री के आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले सांवेर स्थित एक अन्य केमिकल फैक्ट्री में भी भीषण आग लगी थी, जिसे बुझाने में फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।

प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें आग लगने के कारणों की जाँच में जुट गई हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किसी तकनीकी खराबी के कारण लगी या फिर किसी अन्य वजह से।

Next Post

50 प्रतिशत फीस जमा होने पर करें परीक्षा में शामिल हाईकोर्ट का आदेश 

Fri Feb 14 , 2025
जबलपुर। जिला प्रशासन द्वारा मनमानी तरीके से वसूली गई फीस को वापस लौटाने के आदेश के खिलाफ निजी स्कूलों ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत तथा जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने अपीलकर्ता स्कूल 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ 50 प्रतिशत फीस […]

You May Like