गिट्टी और रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रक पकड़े गए

रीवा: अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर कलेक्टर के निर्देश पर जिले भर में अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है. सीधी से अवैध तरीके से रेत रीवा और मऊगंज पहुंचती है. इसी तरह बगैर टीपी के गिट्टी का अवैध परिवहन रीवा से जिले के बाहर के लिये होता है.खनिज विभाग की टीम ने रीवा सिरमौर मार्ग में दोपहर कार्यवाही करते हुए दो हाइवा ट्रक को पकड़ा है. एक में गिट्टी और दूसरे में रेत लोड़ थी, दोनो को थाने में खड़ा कराकर प्रकरण बनाया गया है. गौरतलब है कि हाल ही में रीवा कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने खनिज विभाग की समीक्षा की थी.

जिसमें राजस्व वसूली के साथ अवैध खनिज परिवहन एवं भंडारण को लेकर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये थे. उसी परिपालन में जिले भर में कार्यवाही चल रही है. रीवा-सिरमौर मार्ग में खनिज निरीक्षक वीर सिंह ने कार्यवाही करते हुए दो ट्रक पकड़े है, जिसमें अवैध गिट्टी और रेत लोड़ था. कोई भी वैध दस्तावेज नही पाये गये, जिसके बाद दोनो वाहनों को जप्त कर एक को सगरा थाने में दूसरे को बैकुण्ठपुर थाने में खड़ा कराया गया है. अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण बनाया गया है, जिसे कलेक्टरके यहा भेजा जाएगा.

इसके तीन दिन पूर्व भी अवैध खनिज का परिवहन करते हुए आधा दर्जन ट्रक पकड़े गये थे. अवैध परिवहन पर नकेल लगाने के लिये कार्यवाही शुरू की गई है जो लगातार जारी रहेगी. रीवा में व्यापक पैमाने पर गिट्टी और रेत का अवैध परिवहन होता है. रात में सीधी-सिंगरौली से रेत आती है, सुबह तक अवैध रेत का आगमन होता है उसके बाद दिन में रेत के अवैध ट्रक नही आते. इसी तरह दिन भर रीवा से बिना टीपी के गिट्टी का अवैध परिवहन होता है.निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर दो ट्रक अवैध परिवहन करते हुए पकड़े गये है जिनके खिलाफ प्रकरण बनाय गया है

Next Post

अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह के शहीद दिवस पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Thu Aug 13 , 2026
सतना: कृपालपुर स्थित शहीद पद्मधर पार्क में बुधवार को सतना के वीर सपूत एवं अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह के शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर योगेश ताम्रकार ने अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके अद्वितीय साहस, त्याग और […]

You May Like