उत्तरी साइप्रस, उत्तरी साइप्रस के पास करीब 270 यात्रियों और क्रू सदस्यों को ले जा रही फेरी पलट गई। हादसे में 8 लोगों की मौत और कई लोगों के लापता होने की खबर है।
उत्तरी साइप्रस से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां करीब 270 यात्रियों और क्रू सदस्यों को ले जा रही एक फेरी पलट गई। हादसे में कम से कम लोगों 8 के मारे जाने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, घटना उत्तरी साइप्रस के पास तट पर हुई। हादसे की सूचना मिलते ही राहच-बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंची और 237 लोगों को सुरक्षित बचाने में सफल रही। जबकि 25 अन्य लोगों की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक, फेरी उत्तरी साइप्रस के क्यरेनिया (गिर्ने) बंदरगाह से मर्सिन प्रांत के तुर्की बंदरगाह तसुचु जा रही थी। लेकिन मर्सिन पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, नाव जब पलटी तब वह मर्सिन से केवल 7.5 किलोमीटर दूर थी।
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया वायरल
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल में लोग फेरी के आसपास पानी में लाइफ जैकेट पहने दिखे। घटना की सूचना मिलते ही राहत-बचाव की कई टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस घटना को लेकर उत्तरी साइप्रस के प्रधानमंत्री उनाल उस्टेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे दुखद घटना बताया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 237 लोगों को बचाया जा चुका है। 25 लोगों की तलाश जारी है।
उस्टेल ने मीडिया से बात करते हुए यह भी बताया कि फेरी हादसे का शिकार कैसे हुई। उन्होंने कहा कि फेरी को प्रतिकूल मौसम का सामना करना पड़ा। रवाना होने के महज 15 मिनट बाद ही उसमें पानी भरने लगा था। इसके कुछ समय बाद ही फेरी से मेडे कॉल आई थी। वहीं, क्यरेनिया के मेयर मुरात सेंकुल घटना पर दुख जताते हुए कहा कि साइप्रस के उत्तरी तट पर डायना बीच के पास फेरी डूबी थी।
वियतनाम में बोट पलटने से 15 लोगों की मौत
जुलाई की शुरुआत में वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास हॉन मे रट न्गोई इलाके में 32 भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट पलट गई थी। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चार चालक दल के सदस्य सवार थे। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे हुआ। दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तमिलनाडु के 10, आंध्र प्रदेश के 3 और केरल के 2 लोग शामिल थे। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय अधिकारियों और बचाव दल ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया।
