नए सीजीएसटी आयुक्त नीरज ने संभाली कमान

जबलपुर: सीजीएसटी जबलपुर आयुक्तालय के नए आयुक्त नीरज चौबे ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। जानकारी के अनुसार लोकेश कुमार लिल्हारे, आईआरएस (2006), केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) जबलपुर आयुक्तालय में आयुक्त के पद पर पदस्थ थे, जिनका भारत सरकार द्वारा जारी नवीन प्रशासनिक आदेशों के तहत स्थानांतरण भोपाल किया गया है। उनके सफल कार्यकाल के दौरान आयुक्तालय द्वारा जीएसटी अनुपालन, करदाता सुविधा, कर अपवंचन कार्यवाही तथा राजस्व संवर्धन से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण कार्यवाही एवं पहल की गई।

स्थानांतरण के उपरांत नीरज चौबे, आईआरएस (2008) ने सीजीएसटी जबलपुर आयुक्तालय के नए आयुक्त के रूप में मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। इस आयुक्तालय के कार्यक्षेत्र में पूर्वी मध्यप्रदेश के 21 जिले आते हैं। सीजीएसटी जबलपुर आयुक्तालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लोकेश कुमार लिल्हारे के कार्यकाल में मिले मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया गया। नए आयुक्त नीरज चौबे का स्वागत किया गया। सीजीएसटी जबलपुर आयुक्तालय ने नए आयुक्त के नेतृत्व में प्रभावी कर प्रशासन, व्यापार सुगमता, करदाता सेवाओं एवं कर चोरी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Next Post

सम्राट चौक पर अवैध बस स्टॉपेज पर एक्शन: दो बसों पर 20 हजार का जुर्माना, एक बस ज़ब्त

Wed May 13 , 2026
सीधी: निर्देश के उल्लंघन पर आज तीन बसों पर कार्यवाही हुई । परिवहन एवं यातायात पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान सम्राट चौक में खड़ी दो बसों का चालान कटा और एक बस जप्त हुई ।यह संयुक्त कार्यवाही जिला परिवहन अधिकारी सीधी अरविंद सिंह भदौरिया एवं यातायात पुलिस थाना सीधी […]

You May Like