दतिया :विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दूसरे राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने बढ़त बरकरार रखी है। उन्हें अब तक 8,253 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम को 7,288 वोट प्राप्त हुए हैं। अन्य उम्मीदवारों के खाते में 2,117 वोट आए हैं।
इस तरह भाजपा फिलहाल 965 मतों की बढ़त बनाए हुए है। शुरुआती रुझानों में मुकाबला रोचक बना हुआ है और आगामी राउंड के परिणामों पर सभी की नजरें टिकी हैं।
