शिप्रा नदी से दूसरे दिन मिली पुलिया से गिरे युवक की लाश

उज्जैन। इंदौर रोड त्रिवेणी पुलिया से शिप्रा नदी में गिरे युवक की दूसरे दिन बुधवार शाम को लाश मिलना सामने आया है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम द्वारा मंगलवार से ही सर्चिंग की जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा कर मामले में मर्ग कायम किया है। इंदौर रोड स्थित ग्राम शक्करवासा में रहने वाला राहुल पिता ओम प्रकाश प्रजापत 19 साल मंगलवार दोपहर शनि मंदिर दर्शन करने आया था। ढाई बजे के लगभग वापस लौटते समय त्रिवेणी छोटी पुलिया से शिप्रा नदी में गिर गया था। घटना की जानकारी लगने पर नानाखेड़ा और नागझिरी थाना पुलिस की टीम थाना पुलिस की पहुंची थी। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। शाम 7.30 बजे तक चली सर्चिंग में राहुल का पता नहीं चल पाया था। बुधवार सुबह एसडीआरएफ के साथ बनारस की एनडीआरएफ टीम के सदस्य भी त्रिवेणी स्थित पुलिया पहुंचे और सर्चिंग अभियान शुरू किया गया।

26 घंटे बाद शाम 4.30 बजे के लगभग राहुल को शिप्रा नदी से बाहर निकाल लिया गया। उसकी मौत हो चुकी थी। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बॉडी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजी गई है मामले में मर्ग कायम किया गया है। घटनाक्रम सामने आने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे उन्होंने बताया कि राहुल एक हाथ से दिव्यांग था और उसे मिर्गी का दौरा पड़ता था। संभवत: पुलिया से गुजरते समय पानी देखकर उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा। प्रत्यक्षदर्शियों पुलिस को बताया था कि अचानक चलते-चलते गिरा था और फिसल कर पुलिया से नीचे नदी में चला गया था।

Next Post

किराए के मकान में बारवां के वृद्ध ने लगाई फांसी

Wed Sep 9 , 2026
ब्यावरा। नगर के अजनीलाल मंदिर रोड क्षेत्र में मंगलवार रात ढोलक वादक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान पिता हजारीलाल प्रभुलाल वर्मा के रूप में हुई है. पड़ोसियों के आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिलने के बाद गेट खोलकर देखा तो वह […]

You May Like