
ब्यावरा। नगर के अजनीलाल मंदिर रोड क्षेत्र में मंगलवार रात ढोलक वादक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान पिता हजारीलाल प्रभुलाल वर्मा के रूप में हुई है. पड़ोसियों के आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिलने के बाद गेट खोलकर देखा तो वह पंखे से फंदे पर लटके मिले. वह मूल रूप से बारवां के रहने वाले थे और ब्यावरा में अकेले किराए के कमरे में रहते थे. वह भजन-कीर्तन में ढोलक बाजने का काम करते थे. उनके बेटे और बहू अलग रहते हैं.
घटना की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा. इसके बाद शव को सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस परिवार और परिचितों से जानकारी जुटा रही है.
