अवैध उत्खनन में लिप्त 1 जेसीबी मशीन व 5 ट्रेक्टर जब्त

ग्वालियर: खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ जिला प्रशासन की मुहिम में खनिज विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से डबरा तहसील के अंतर्गत खोरन ग्राम से मिट्टी के अवैध उत्खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन व पाँच ट्रेक्टर जब्त किए हैं।

प्रभारी जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि ग्राम खोरन के अंतर्गत सर्वे क्रमाकं-192 की जमीन पर मिट्टी के अवैध उत्खनन की शिकायत मिली थी। इस पर छापामार कार्रवाई कर 1 जेसीबी मशीन व 5 ट्रेक्टर जब्त किए गए हैं। इन वाहनों को पुलिस थाना डबरा देहात की अभिरक्षा में रखवाया गया है

Next Post

एलीवेटेड रोड में बाधा बन रहे 3 मकान व 1 मैरिज गार्डन हटाए

Sat Jan 3 , 2026
ग्वालियर: एलीवेटेड रोड के निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण जिला प्रशासन द्वारा हटाए जा रहे हैं। राजस्व विभाग की टीम ने मशीनों की मदद से बड़ी कार्रवाई कर रमटापुरा क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाए।तहसीलदार महेश सिंह कुशवाह ने बताया कि रमटापुरा क्षेत्र के अंतर्गत एलीवेटेड रोड में बाधा बन रहे […]

You May Like