रंग पंचमी पर 19 मार्च को निकलेगी रंगारंग गेर,हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

इंदौर: रंग पंचमी पर रंगारंग गेर भी निकाली जायेगी. गेर में हुड़दंग करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी. गेर की व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह और कलेक्टर आशीष सिंह की विशेष उपस्थिति में बैठक हुई. बैठक में आयोजकों के साथ जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे. बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा और एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

गेर शहर में परम्परागत रूप से निर्धारित मार्गों से निकाली जायेगी. राधा-कृष्ण फाग यात्रा के साथ टोरी कार्नर, मारल क्लब, रसिया कार्नर, संगम कार्नर और जूनी इंदौर क्षेत्र से माधव फाग यात्रा निकलेगी।कलेक्टर आशीष सिंह ने गेर आयोजकों से कहा कि वे अपनी-अपनी गेर निर्धारित समय के साथ तय क्रम से ही निकाले. समय एवं अनुशासन का विशेष रूप से पालन करें.

वे यह तय करें कि किसी भी तरह की हुड़दंग नहीं हो. पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कहा कि गेर के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे. सीसीटीवी और वीडियों कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जायेगी. हुडदंग करने वालों को छोड़ा नहीं जायेगा. हथियार सहित पकडें जाने पर संबंधित असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी.

Next Post

इंदौर में 9 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों पर पेनल्टी

Tue Mar 11 , 2025
इंदौर: जिले में नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरण समय सीमा में निपटें इसके लिए जीरो टॉलरेंस रखी जा रही है।कलेक्टर आशीष सिंह ने समय सीमा में राजस्व प्रकरण निराकृत नहीं करने पर 9 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 44 प्रकरणों में प्रति प्रकरण के मान […]

You May Like