इंदौर:लसूड़िया थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक के कमरे को निशाना बनाते हुए कीमती मोबाइल, लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज पार कर दिए. फरियादी रतीश प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह स्कीम नंबर 78 स्थित फलोदी भवन में रहता है. 22 से 25 सितंबर के बीच वह बाहर था, लौटकर आने पर देखा कि कमरे से उसका आईफोन 14 प्रो, नगदी, कक्षा 10वीं-12वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और कॉलेज के अन्य रिकॉर्ड गायब हैं.
बदमाशों ने उसके दोस्त सिवोम शर्मा का लेनोवो एलओक्यू लैपटॉप और सैम्य चांडक का सैमसंग एस-25 मोबाइल भी चोरी कर लिया. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
