रोजगार मेला शासकीय आईटीआई रीवा में 19 नवम्बर को

रीवा: युवा संगम कार्यक्रम के तहत शासकीय आईटीआई रीवा में 19 नवम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा. रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मेला के आयोजन के लिये विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं. रोजगार मेले में 22 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा.

मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है. वेतन एवं भत्ते 7000 रुपए से 25 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है. वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा. युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा.

उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में मिग्मा पैकट्रॉन प्रा. लि. इंदौर, एमआरएफ टायर्स भारूच गुजरात, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स बैंगलोर, टाटा मोटर प्रा. लि. सानन्द अहमदाबाद गुजरात, हायर अप्लायंसेज इंडिया लि. रंजनगांव पुणे, प्रगतिशील बॉयोटेक प्रा.लि. रीवा, अलर्ट एसजीएस प्रा. लि. रायपुर छत्तीसगढ़, सिटी कार प्रा.लि. सतना, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा.लि. रीवा, फिडम इम्प्लायबिल्टी एकेडमी रीवा, एचडीएफसी लाईफ इश्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड रीवा, प्रभा बायोप्लांट्स प्रा.लि. रीवा, बजाज ऑटो लि. पुणे वालुज पंतनगर, रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (सोलर) जामनगर गुजरात, एमआरएफ लिमिटेड दहज, इंडुरेंश प्रा. लि. पुणे/चेन्नई/ औरंगाबाद, डी मार्ट पुणे, इंडसिंड बैंक बीएफएलएल, एक्सिस बैंक प्रा. लि., बंसल वायर इंडस्ट्रीज ग्रेटर, जीबीएम ग्रीन एनर्जी सिस्टम प्रा. लि. बाबल हरियाणा, एचडीबी फाइनेन्स रीवा की कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे.

Next Post

यूक्रेन ने स्वदेशी ‘फ्लेमिंगो’ मिसाइल से रूस पर किया पहला सफल वार: 3000 KM मारक क्षमता से तेल रिफाइनरी को बनाया निशाना, जेलेंस्की ने बताया सबसे सफल

Sat Nov 15 , 2025
नई दिल्ली, 15 नवम्बर 2025: रूस के साथ चल रहे भीषण युद्ध के बीच यूक्रेन ने अपनी स्वदेशी रूप से विकसित लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइल, जिसे ‘फ्लेमिंगो’ नाम दिया गया है, का पहला सफल उपयोग किया है। गुरुवार रात यूक्रेनी सेना ने इस मिसाइल का इस्तेमाल किया और एक […]

You May Like