इंदौर:माता मंदिर दर्शन के लिए देवास जा रही बुजुर्ग महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई. हादसे में महिला की मौके पर गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई.
शिप्रा थाने से मिली जानकारी के अनुसार बिचौली मर्दाना में रहने वाले 75 हजार कमलाबाई पति नारायण, किराएदार अजय की एक्टिवा स्कूटर पर पीछे बैठकर देवास दर्शन के लिए निकली थी.
रास्ते में डाकाच्या के पास स्पीड ब्रेकर पार करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ी. पीछे से आ रही मोटरसाइकिल पर उनका पोता राहुल और बहू सवार थे, जिन्होंने उन्हें उठाया. महिला बेहोश हो गई और सिर में चोट लग गई.
तुरंत एंबुलेंस से उन्हें पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बड़े अस्पताल रेफर किया. उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. पोते राहुल ने बताया कि दादी की इच्छा थी कि वह माता के दर्शन कर सकें, इसलिए उन्हें स्कूटर पर साथ लिया गया था. पुलिस ने शिप्रा मार्ग पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
