तेलंगाना में सड़क हादसे में चार छात्रों की मौत

हैदराबाद, 08 जनवरी (वार्ता) तेलंगाना में रंगारेड्डी जिले के मिर्जागुडा के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार मोकिला से हैदराबाद जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे उसमें सवार चार छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। मृतकों की पहचान सूर्यतेजा, सुमित, श्रीनिखिल और रोहित के रूप में हुई है। शवों को बाद में पोस्टमार्टम के लिए चेवेल्ला सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने यातायात जाम से बचने के लिए क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

 

Next Post

श्रमिक की मौत मामले में ठेकेदार पर प्रकरण दर्ज

Thu Jan 8 , 2026
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत नारायणपुर में निर्माणधीन बाउण्ड्रीवल में पुट्टी पेन्ट एवं घिसाई करते समय एक श्रमिक को बाउण्ड्री के ऊपर से गुजरी बिजली की हाईटेंशन लाईन से करंट लग गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर […]

You May Like