जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत नारायणपुर में निर्माणधीन बाउण्ड्रीवल में पुट्टी पेन्ट एवं घिसाई करते समय एक श्रमिक को बाउण्ड्री के ऊपर से गुजरी बिजली की हाईटेंशन लाईन से करंट लग गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच में पाया गया कि बिना सुरक्षा उपकरण श्रमिक से काम कराया जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक अहिरवार पिता स्व. माखन अहिरवार 21 वर्ष निवासी लढिया मोहल्ला सूपाताल का 31 दिसम्बर 25 को नारायणपुर में निर्माणधीन बाउण्ड्रीवल में पुट्टी पेन्ट एवं घिसाई का कार्य करते समय बाउण्ड्री के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की हाईटेंशन लाईन के संपर्क में आने के कारण करंट लग गया था जिसे इलाज के मेडिकल में भर्ती कराया गया था.
जहां इलाज के दौरान 6 जनवरी 26 को उसक मौत हो गई। इस मामले की जांच मेें पाया गया कि ठेकेदार विजय अहिरवार द्वारा कार्य के दौरान सुरक्षा संबंधी अवश्यक संसाधन जैसे इंसुलेटेड दस्ताने, सुरक्षा जूते या हेलमेट उपलब्ध नहीं कराये गये थे। ठेकेदार विजय अहिरवार पिता नन्हूलाल अहिरवार 40 वर्ष निवासी एल 08 संजीवनी नगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
