जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री को फोन कर आभार जताया

नयी दिल्ली, 27 जून (वार्ता) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष विराम के बाद मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग़्ची से टेलीफोन पर बात की और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

डॉ. जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आज दोपहर ईरान के विदेश मंत्री अराग़्ची से बात की। वर्तमान जटिल स्थिति में ईरान के दृष्टिकोण और सोच को साझा करने के लिए उनकी सराहना करता हूँ। भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद करने के लिए उनका धन्यवाद।”

ऑपरेशन सिंधु के तहत, अब तक कुल 4415 भारतीय नागरिकों (ईरान से 3597 और इज़राइल से 818) को भारतीय वायुसेना के तीन विमानों सहित 19 विशेष निकासी उड़ानों के माध्यम से निकाला गया है। इनमें 14 ओसीआई कार्ड धारक, 09 नेपाली नागरिक, 04 श्रीलंकाई नागरिक और एक भारतीय नागरिक के एक ईरानी जीवनसाथी को भी ईरान से निकाला गया।”

कल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साप्ताहिक ब्रीफिंग में ऑपरेशन सिंधु में सहयोग के लिए इज़राइल, जॉर्डन और मिस्र की सरकारों का आभार प्रकट किया था और विशेष रूप से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए अपने हवाई क्षेत्र को खोलने के लिए ईरान को भी धन्यवाद दिया था।

Next Post

एनबीसीसी के श्री ऋषिकेश कुमार को “बेस्ट सीएमए अचीवर अवार्ड 2024” से सम्मानित

Fri Jun 27 , 2025
एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड यह साझा करते हुए गौरवान्वित है कि श्री ऋषिकेश कुमार, वरिष्ठ कार्यपालक निदेशक (वित्त) को दिनांक 23 जून, 2025 को इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 19th  नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन कॉस्ट मैनेजमेंट और 8thसीएमए अवार्ड 2024 में प्रतिष्ठित “बेस्ट सीएमए अचीवर अवार्ड  2024” […]

You May Like