तेज रफ्तार कार की टक्कर से गोवंश की मौत, वाहन छोड़ चालक फरार, कार पर ‘डायल 112 लगाओ पुलिस बुलाओ’ लिखा था

नीमच। नीमच-मनासा मार्ग पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सडक़ पार कर रहे गोवंश को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल गोवंश की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। कार चालक वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गए।

घटना नीमच सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोपी की ढाणी के समीप हुई। चश्मदीदों के अनुसार, मनासा की ओर से नीमच शहर की तरफ आ रही कार अनियंत्रित होकर गोवंश से टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोवंश हवा में उछलकर दूर जा गिरा और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कार छोड़ चालक मौके से फरार

हादसे में शामिल कार का नंबर आरजे 02 सीए 8138 बताया जा रहा है। इस निजी वाहन के आगे और पीछे ‘डायल 112, 112 लगाओ पुलिस बुलाओ’ लिखा हुआ था। चालक हादसे के तुरंत बाद कार छोडक़र फरार हो गए।

घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर गौसेवक तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल गोवंश को प्राथमिक इलाज दिया और उसे ‘गौ सेवा दल’ की उपचारशाला ले गए।

इलाज के दौरान गोवंश ने दम तोड़ दिया

उपचारशाला में डॉक्टरों और गौसेवकों के अथक प्रयासों के बावजूद, बुधवार को इलाज के दौरान गोवंश ने दम तोड़ दिया। स्थानीय गौसेवकों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे शहर और ग्रामीण मार्गों पर गति नियंत्रित रखें, क्योंकि रात में कम विजिबिलिटी के कारण गोवंश से टकराने की आशंका बढ़ जाती है। फिलहाल, सिटी पुलिस ने इस मामले में किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने से इनकार किया है।

Next Post

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश पर स्थगन से इंकार

Wed Jun 3 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने अपने उस आदेश पर अंतरिम स्थगन देने से इंकार कर दिया, जिसमें जबलपुर कलेक्टर व नगर निगमायुक्त को निर्देश दिया गया था कि यदि गोलबाजार की सरकारी भूमि में अतिक्रमण पाया जाए तो 22 जून या उससे पहले हटाया जाए। जस्टिस प्रणय वर्मा व जस्टिस जेके […]

You May Like