
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर संभाग प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह तथा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संबोधित किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्ययोजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने संभाग प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध और सफलतापूर्वक संपन्न कराएं तथा जनसंपर्क और संगठन विस्तार की दिशा में सतत् कार्य करते रहें।
