दूसरी बार उज्जैन आए शिखर धवन बोले यहां आकर मिलती है शक्ति

उज्जैन। भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने रविवार की अल सुबह महाकाल की भस्मारती की। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भक्ति में लीन होकर पूरी आरती की। धवन परिवार के साथ आए थे। भस्मारती देख वे अभिभूत हो उठे। विदित हो कि इसके पूर्व भी भारतीय क्रिकेटर यहां दर्शन कर चुके हैं।

आरती समाप्त होने के बाद उन्होंने गर्भगृह के बाहर से खड़े होकर भगवान महाकाल के दर्शन व पूजन किया। इसके बाद परिसर में मीडिया से चर्चा में धवन ने कहा कि वह दूसरी बार बाबा महाकाल के दरबार में आए हैं। यहां आकर हर कोई बाबा की भक्ति में लीन हो जाता है और बहुत शक्ति मिलती है। भगवान महाकाल का आशीर्वाद हमेशा जरूरी है। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने शिखर धवन को भगवान महाकाल का दुपट्टा ओढ़ाकर प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

Next Post

दिवाली की खरीदारी पौने पांच सौ लाख करोड़ को कर सकती है पार: कैट

Sun Oct 5 , 2025
नयी दिल्ली, 5 अक्टूबर (वार्ता) दिवाली से पहले बाजारों में बढ़ती जगमग के बीच कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) का अनुमान है कि कारोबार की दृष्टि से इस बार पिछले एक दशक का सबसे मजबूत त्यौहारी सीजन होगा दिवाली त्यौहार की बिक्री 4.75 लाख करोड़ रुपये के अभूतपूर्व […]

You May Like