शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 356 अंक फिसला

मुंबई, 26 दिसंबर (वार्ता) रुपये में जारी नरमी से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली हावी रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 356.24 अंक (0.42 प्रतिशत) टूटकर 85,052.46 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 99.80 अंक यानी 0.38 प्रतिशत नीचे 26,042.30 अंक पर रहा।

यह लगातार दूसरा दिन है जब बाजार में गिरावट में रही है। डॉलर की तुलना में रुपये में नरमी का दबाव शेयर बाजारों पर भी देखा गया।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.38 प्रतिशत फिसल गया। स्मॉलकैप-100 सूचकांक भी 0.08 फीसदी टूटा।

आईटी, ऑटो, मीडिया, स्वास्थ्य और फार्मा समूहों के सूचकांक गिरकर बंद हुए। धातु और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद सेक्टरों में तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयर करीब डेढ़ फीसदी टूट गये। टीसीएस, इटरनल, सनफार्मा और टेक महिंद्रा के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक गिरे। पावरग्रिड, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक,आटीसी, अडानी पोर्ट्स और टाटा स्टील में भी गिरावट रही।

टाइटन का शेयर दो प्रतिशत से अधिक चढ़ा। एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनीलिवर में भी तेजी रही।

 

 

Next Post

भैरोगंज में हुई थी हत्या, शातिर हत्यारे कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में

Fri Dec 26 , 2025
सिवनी। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के नेतृत्व में एवं एएसपी दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती श्रृध्दा सोनकर के मार्गदर्शन में मृतक पंकज ठाकुर की अंधी हत्या की घटना को अंजाम देने वाले दोनों शातिर आरोपियों को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। 18 दिसंबर को सुबह मुंगवानी […]

You May Like