
सारनी। सतपुरा पावर प्लांट की 10 नंबर इकाई ने लगातार 200 घंटे बिजली उत्पादन करके कीर्तिमान बनाया है। इकाई की इस उपलब्धि पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह ,ऊर्जा सचिव नीरज मंडलोई,पावर जनरेटिंग कंपनी के एमडी मनजीत सिंह ने मुख्य अभियंता श्री केथवास,अतिरिक्त मुख्य अभियंता,एस एन सिंह, तकनीकी स्टॉप के अधिकारीयो को बधाई दी है। मंडल सूत्रों ने बताया कि पावर प्लांट की 10 नंबर इकाई ने इस वर्ष 5 मार्च से लगातार 200 दिन तक बिजली का उत्पादन कर प्रतिमान बनाया है। सूत्रों ने कहा की थर्मल पावर प्लांट की 10 नंबर इकाई ने देश एवं प्रदेश में बिजली उत्पादन का तीसरी बार रिकॉर्ड बनाया है। बताया जाता है कि 10 नंबर इकाई 2013 में शुरू होने के बाद कई शक्तिमान बनाए हैं। उक्त इकाई ने स्थापित की है। उक्त इकाई ने वित्तीय वर्ष 2022 – 23 में 305 दिन बिजली उत्पादन करके नया कीर्तिमान स्थापित किया था। 10 इकाई ने वित्तीय वर्ष 2023- 24 में 170 एवं 200 दिन चलने का रिकॉर्ड भी बनाया है।
इनका कहना है
सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारणी की 10 नंबर इकाई ने 12 वर्षों में बिजली उत्पादन में कई कीर्तिमान अपने नाम किए हैं। इकाई की इस उपलब्धि के पीछे तकनीकी एवं ऑपरेशन स्टॉप के अधिकारी कर्मचारी के साथ-साथ मजदूरों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
व्ही के कैथवार, मौका अभियंता सतपुरा पावर प्लांट सारणी
