सतना :रामपथगमन रोड पर सतना-रीवा सर्विस लेन पर संदिग्ध तौर पर खड़ी एक बोलेरो की जांच करने पर उसमें नयो में इस्तेमाल होने वाली कफ सीरप की 202 शशियों के साथ 5.96 लाख रु की नकदी पाई गई. जिसे देख्रते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.मैहर कोतवाली प्रभारी संतोष उलाड़ी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात भ्रमण के दौरान पुलिस टीम को रामपथगमन रोड के सतना-रीवा सर्विस लेन पर एक बोलेरो संदिग्ध हालत में खड़ी नजर आई. बोलेरो के आगे की ओर के शीशे पर आर्मी लिखा हुआ था. जिसे देखते हुए जांच शुरु की गई.
जांच करने पर बोलेरो में रखी प्लास्टिक की बाल्टी और कैंपर में 205 शीशी प्रतिबंधित कफ सीरप रखी मिली. इतना ही नहीं बल्कि पुलिस को 5 लाख 96 हजार 500 रु की नकदी भी मिली. पूछताछ में बोलरों सवार लोगों ने बताया कि उक्त नकदी कफ सीरप की ब्रिकी से प्राप्त हुई है. लेकिन उनके पास कोई दस्तावेज नहीं होने के कारण पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट और ड्र्रग कंट्रोल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुमताज शाह 19 वर्ष निवासी ताला, दीपक सिंह पटेल उर्फ अभिषेक 21 वर्ष निवासी अमरपाटन, संजू सिंह पटेल उर्फ शिव बालक 28 वर्ष निवासी रामपुर बघेलान और प्रिंस उर्फ गुडलू निवासी गाविंदगढ़ रीवा के तौर पर हुई.
