खेत की जुताई करते वक्त ट्रैक्टर पलटा, किसान की दर्दनाक मौत

छतरपुर। छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र अंतर्गत रनगुवा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत की जुताई करते वक्त ट्रैक्टर पलटने से 32 वर्षीय किसान हीरा लोधी की मौके पर ही मौत हो गई। वह गांव के ही दुर्गा अहिरवार के खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था।

परिजनों और खेत मालिक के अनुसार, जुताई के दौरान ट्रैक्टर को ब्रेक लगाते समय हीरा का पैर फिसल गया, जिससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया। घटना इतनी गंभीर थी कि हीरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घर का इकलौता सहारा था हीरा

हीरा लोधी अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके चार छोटे बच्चे हैं,तीन बेटियाँ जिनकी उम्र क्रमशः 8, 5 और 2 साल है, और एक 4 वर्षीय बेटा। पिता की असमय मौत से मासूमों के सिर से साया उठ गया है। पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजन सदमे में हैं।

 

 

Next Post

टीन शेड के नीचे सो रहे युवक की करंट से मौत

Fri Jul 25 , 2025
बुधनी. शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकतरा में बीती शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है. जानकारी के अनुसार माता पाढ़ा थाना पेटलाबद, जिला झाबुआ निवासी मृतक ऐलू पार्गी पुत्र कीमा पार्गी जो ग्राम बकतरा में […]

You May Like