बुधनी. शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकतरा में बीती शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है.
जानकारी के अनुसार माता पाढ़ा थाना पेटलाबद, जिला झाबुआ निवासी मृतक ऐलू पार्गी पुत्र कीमा पार्गी जो ग्राम बकतरा में मजदूरी कार्य करने आया था. बताया जाता है कि मृतक युवक ग्राम बकतरा में रहकर मजदूरी कार्य करता था. गत दिवस क्षेत्र में तेज बारिश होने के कारण काम न मिलने से घर पर ही था. इस दौरान युवक टीनशेड के मकान में सो रहा था. तभी बारिश के कारण अचानक घर में करंट फैल गया और युवक उसकी चपेट में आ गया. हादसे में ऐलू की मौके पर ही मौत हो गई. गमौके पर पहुंची शाहगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. मृतक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
