लोकभवन के पास सड़क धंसने से कोलार पाइपलाइन फूटी, सड़क पर भरा पानी

भोपाल। राजधानी के लोकभवन क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। इस घटना के चलते कोलार पानी सप्लाई की पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई और तेज दबाव के साथ पानी बहने लगा। देखते ही देखते सड़क पर पानी भर गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया।

सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए गए। अधिकारियों के अनुसार नगर निगम पाइपलाइन की मरम्मत का काम कर रहा है, ताकि जलापूर्ति जल्द सामान्य हो सके। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित हिस्से को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया

Next Post

शादी से 14 दिन पहले 5 लाख की मांग, दहेज न मिलने पर तोड़ा रिश्ता

Tue Apr 7 , 2026
छतरपुर। दहेज की कुरीति का एक और मामला सामने आया है, जहां शादी तय होने के बाद अचानक पैसों की मांग बढ़ाने पर रिश्ता टूट गया। घटना से आहत पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पिपट थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी निवासी गनपत अहिरवार […]

You May Like