‘आप’ ने सरकारी स्कूलों में चलाया सफ़ाई अभियान

लखनऊ, 17 अगस्त (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में सफाई अभियान चलाया।

राजधानी लखनऊ में निशातगंज स्थित बजरिया प्राथमिक विद्यालय में सफ़ाई अभियान चलाया गया। इस दौरान अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने कहा कि लखनऊ की बजरिया प्राथमिक विद्यालय, जिसे कुछ दिन पहले प्रदेश सरकार द्वारा बंद कर दिया गया था और फिर आम आदमी पार्टी के संघर्षों के बाद इसे दोबारा खोल दिया गया था, उस पूरे विद्यालय प्रांगण और आसपास के क्षेत्र में जिलाध्यक्ष इरम रिजवी के नेतृत्व में सफाई का कार्य कर बच्चों और स्थानीय जनता को यह संदेश दिया कि शिक्षा के मंदिर को बंद नहीं होने दिया जाएगा।

इरम रिजवी ने कहा कि ‘आप’ के सड़क से लेकर संसद और फ़िर सुप्रीम कोर्ट तक उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विलय को रोकने के लिए किए गए संघर्षों के बाद योगी सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा। लेकिन अभी भी बहुत सारे स्कूल बंद पड़े हैं। जब तक प्रदेश में एक भी स्कूल बंद रहेगा आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

 

Next Post

कठुआ बाढ़ मामले में शाह ने उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से की बात, हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

Sun Aug 17 , 2025
नयी दिल्ली 17 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात कर कठुआ जिले में बादल फटने की घटना के बारे में जानकारी ली है। श्री शाह ने रविवार को कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र […]

You May Like