मेरठ व सहारनपुर के मुक्केबाजों का खिताबी होड़ में दबदबा

लखनऊ, (वार्ता) मेरठ के छह और सहारनपुर के पांच मुक्केबाजों ने उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली।

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय और यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन के समन्वय से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में शनिवार को आयोजित इस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में लखनऊ के कृष्णा, गौरव, यूसुफ और लक्ष्य को हार का सामना करना पड़ा।

तीसरे दिन स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डा. आनंद किशोर पाण्डेय व आरएस होम सॉल्यूशंस के निदेशक राजीव वोहरा ने सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत कराकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार, लखनऊ बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री और सचिव सहदेव सिंह भी उपस्थित रहे।

Next Post

कोतवाली पुलिस ने छ: मोटरसाइकिलो को जप्त करते हुये चोरी करने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार

Sun Feb 16 , 2025
सिंगरौली :कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाकिल चोरी का पुलिस ने पर्दाफांस किया है। बताया जाता है कि कई स्थानों से छ: मोटरसाकिल चोरी हुई थी। जिन्हें पुलिस चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करते हुये छ: मोटरसाकिल बरामद की हैं।पुलिस अधीक्षक के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने […]

You May Like