जबलपुर:कटंगी थाना क्षेत्र में लोडिंग पिकअप की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि अशरफ सिद्दकी 40 वर्ष निवासी पंचमपुरा कटंगी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि मंगलवार को दोस्त गोविंद दाहिया निवासी कैमरी के यहॉ काम से गया था, जिसके घर मे पहले से ही गोविंद दाहिया की मुंह बोली बहन मीना बाई सिंगौद पनागर की अपने मोहल्ले संदीप कुमार वर्मा एवं राशिद बाबू के साथ झाडफूंक करने आयी थी.
जो वापस अपने घर जाने के लिये बस स्टैण्ड के पास बस का इंतजार कर रहे थे। शाम लगभग 4-30 बजे पाटन की ओर से आ रही लोडिंग पिकअप क्रमांक एमपी 54 जेड से 0171 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये तीनों को पीछे से टक्कर मार दी जिससे तीनों को चोटे आ गयी, पिकअप का चालक कटंगी की ओर पिकअप लेकर भाग गया।
