​बड़े तालाब के कैचमेंट में 1 जून से फिर चलेगा बुलडोजर, रसूखदारों के पक्के निर्माण भी होंगे जमींदोज

भोपाल: बड़े तालाब के कैचमेंट में एक बार फिर से बुलडोजर चलने की तैयारी शुरू हो गई है. निजी भूमि पर अतिक्रमण की कार्रवाई की शुरुआत एक जून से होने की संभावना बताई जा रही है. अभी तक इन अतिक्रमणों को हटाने को लेकर नगर निगम के भवन अनुज्ञा शाखा द्वारा जारी नोटिस पर सुनवाई की जा रही थी जो पूर्ण हो चुकी है. जिसकी जानकारी नगर निगम ने प्रशासन को भेज दी है. वहीं 29 मई को अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर प्रशासन की बैठक होने जा रही है. जिसमें शुरूआत कहां से की जाना है इस पर चर्चा की जाएगी.
बारिश नजदीक, झुग्गियों के लिए परेशानी
बड़े तालाब के कैचमेंट में अतिक्रमण की कार्रवाई को रुके हुए लगभग डेढ़ माह हो गया. कार्रवाई पूरी तरह से ठंडे बस्ते में दिखाई दे रही है. वहीं कुछ दिनों बाद बारिश शुरू हो जाएगी तो फिर अतिक्रमण वाली झुग्गियों पर कार्रवाई होना संभव नहीं होगा. वहीं रसूखबार लोगों का भी निजी भूमि पर पक्के निर्माण हैं. वह भी प्रशासन के लिए चुनौती बन रहे हैं.
कोई अतिक्रमण नहीं रहेगा
बड़े तालाब के कैचमेट में अतिक्रमण की रुकी हुई कार्रवाई को लेकर एडीएम सुमित कुमार पाण्डे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम जल्द की कार्रवाई की शुरुआत करने जा रहे हैं. जहां तक है अगर अमले की परेशानी नहीं हुई तो एक जून से केचमेंट के निजी भूमि के निर्माणों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रर्वाई की जाएगी. जब रसूखदार और पूर्व व वर्तमान अधिकारियों के निर्माण को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि एनजीटी के आदेश का पालन होगा उसमें फिर चाहे रसूखदार हों या फिर अधिकारी सभी पर एक समान कार्रवाई होगी. कैचमेंट को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा.
जनगणना से रुकी कार्रवाई
टीटी नगर वृत्त के तहसीलदार कुनाल राउत ने बताया कि अभी तक जनगणना का कार्य चल रहा था. जो कि भारत सरकार का कार्य था 30 जून तक पूरा हो जाएगा. वहीं नगर निगम से अतिक्रमण हटाने संबंधी पत्र आ गया है. एक जून से अतिक्रमण की कार्रवाई शुरू कर देंगे. जितने निर्माण चिन्हित किए गए हैं, सभी पर एक समान कार्रवाई की जाएगी.
वहीं बैरागढ वृत्त के तहसीलदार हर्ष विक्रम सिहं ने बताया कि हमारी तैयारी पूरी है. और तीस मई के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा.
दो सर्किल में लगभग 347 अतिक्रमण चिन्हित
बैरागढ़ क्षेत्र में ही 220 और टीटी नगर में 127 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं. जिसमें बैरागढ़ सर्कल, टीटी नगर, खानूगांव, प्रेमपुरा, सेवनिया गोंड और वन विहार के पास का हिस्सा शामिल है. इनमें बड़ी मात्रा में झुग्गियों के अलावा प्रभावशाली लोगों के पक्के निर्माण, होटल, रेस्टोरेंट, फूड ज़ोन और मैरिज गार्डन जैसी व्यावसायिक संपत्तियां भी शामिल हैं

Next Post

ईदुल अजहा पर भोपाल में दिखा भाईचारे का संदेश, ईदगाहों में अदा हुई नमाज

Thu May 28 , 2026
भोपाल:राजधानी भोपाल में शुक्रवार को ईदुल अजहा का त्योहार धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने ईदगाह पहुंचकर विशेष नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। […]

You May Like