सेफ क्लिक 2.0: पथरिया में स्वास्थ्य केंद्र पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम

पथरिया। थाना पथरिया द्वारा 29 जून 2026 को ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदगुआ में स्वास्थ्य व जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी व थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने ग्राम के नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। अधिकारियों ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर फ्रॉड के प्रकार और NCRP पोर्टल के बारे में विस्तार से बताया। नागरिकों को अनजान कॉल, लिंक और ओटीपी शेयर करने से बचने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Next Post

राष्ट्रपति पेजेश्कियान बोले- कतर में फ्रीज पड़े 567 अरब रुपये वापस हासिल करेगा ईरान

Mon Jun 29 , 2026
तेहरान, 29 जून (वार्ता) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सोमवार को कहा कि कतर में फ्रीज पड़ी ईरान की छह अरब डॉलर (करीब 567 अरब रुपये) की संपत्ति को मुक्त कर देश में वापस लाया जायेगा। उन्होंने इस कदम को ईरान की दृढ़ता और हाल के राजनयिक प्रयासों से […]

You May Like