ट्रांसपोर्ट नगर की मुख्य सडक़ को बस चालको ने बना दिया पार्किंग स्थल

रीवा:ट्रांसपोर्ट नगर के अंदर जाने वाली सडक़ को बस चालको ने पार्किंग स्थल बना लिया है. अन्र्तराज्यीय चलने वाली बसे सडक़ में खड़ी रहती है, इसके साथ ही कई पुराने कबाड़ वाहन भी खड़े है. जिसके चलते एक तरफ का मार्ग पूरी तरह से बंद हो चुका है और केवल एक तरफ से आने जाने वाली वाहनो के लिये रास्ता खुला है, लिहाजा जाम लगता है. नगर निगम अमला कभी भी यहा देखने नही पहुंचता है, चारो तरफ दुकानदारो ने अतिक्रमण कर रखा है.गौरतलब है कि ट्रांसपोर्ट नगर में नगर निगम द्वारा प्लाट आवंटित किया है और प्रवेश द्वार से अंदर जाने वाली सडक़ पर कब्जा है.

अन्र्तराज्यीय बसे यही खड़ी होती है चालक बसो को सडक़ पर खड़ा कर देते है. इसके साथ ही कई पुराने वाहन भी सडक़ पर खड़े है जिसके कारण एक तरफ का मार्ग पूरी तरह से बंद हो चुका है. ट्रांसपोर्ट नगर में दिन भर बड़े वाहनो का आना जाना लगा रहता है, जिसके चलते जाम लगता है. कई बार व्यापारियों द्वारा शिकायत भी की गई, लेकिन नगर निगम उडऩदस्ता दल कभी भी नही पहुंचा.

इसी तरह कई मार्ग में वाहन सडक़ो पर खड़े किये जाते है. दुकानदारो ने भी अपने प्लाट में भवन बना लिया है और दुकान का पूरा सामान सडक़ पर फैला लिये है. यहा तक की मरम्मत का काम सडक़ पर ही करते है. ट्रांसपोर्ट नगर के चारो तरफ जो सडक़ बनी है सभी में अतिक्रमण है. मुख्य मार्ग से ही होकर खैरी बस्ती के लिये लोग निकलते है और घंटो जाम में फसे रहते है.

सवाल यह उठता है कि नगर निगम अमला यहा पर कार्यवाही के लिये क्यो नही पहुंचता है. मुख्य मार्ग में डिवाइडर बना था जिसे तोड़ दिया गया है और डिवाइडर में भी दुकानदारो ने सामान रखकर कब्जा कर रखा है. अगर किसी को ट्रांसपोर्ट नगर की अंतिम छोर की दुकान पहुंचना है तो मुश्किल होता है. चारो तरफ सडक़ो पर कबाड़ वाहन खड़े कर दिये गये है और सडक़ गायब हो गई है.
शिल्पी प्लाजा की गैलरी अतिक्रमण की चपेट में
शिल्पी प्लाजा ए और बी ब्लाक की गैलरी अतिक्रमण की चपेट मे है जहा स्थानीय व्यापारियों ने सामान रखकर कब्जा कर रखा है. यहा तक की बाथरूम और मीटर बाक्स रूम में भी सामान रखकर गोदाम बना दिया है. दुकान के बाहर जो गैलरी है उस पर कई लोगो ने दुकाने खोल ली है. लेकिन नगर निगम कभी भी यहा कार्यवाही करने नही जाता. केवल उडऩदस्ता दल हूटर मारते हुए सडक़ो से गुजर जाता है पर गैलरी में किये गये अतिक्रमण को हटाने कभी भी कर्मचारी नही पहुंचते है.
गोमती ठेला हटाने तक सीमित नगर निगम की कार्यवाही
वार्ड 14 संजय नगर में सुलभ काम्पेलक्स के आगे अतिक्रमण कर सडक़ पटरी पर रखी गई गोमतियों को तत्काल हटवाया गया. संजय गॉधी हास्पिटल गेट से लेकर धोबिया टंकी मोड़ तक ठेला, गुमटियों द्वारा अतिक्रमण कर आवागवन बाधित किया जा रहा था जिसे हटाये जाने की कार्रवाई की गई. दैनिक जागरण मोड़ से रिलायंस पेट्रोल पंप मोड़ तक सडक़ पटरी खाली कराई गई. इसी के साथ जय स्तंभ चैक से अस्पताल चैराहा तक, सिरमौर चैराहा से नये बस स्टैण्ड तक सडक़ पटरी खाली कराते हुये अतिक्रमण हटाया गया

Next Post

ग्वालियर में देशभर से 114 कलाकार बनाएंगे लाइव पेंटिंग, 10 ख्यातिलब्ध चित्रकार भी होंगे

Sat Dec 13 , 2025
ग्वालियर:विश्वविख्यात तानसेन समारोह की शुरुआत 15 दिसंबर से तानसेन समाधि स्थल पर होने जा रही है। इस दौरान चार दिन तक सजीव चित्रांकन भी रहेगा, जिसकी शुरुआत समारोह की शुरुआत के साथ 15 दिसंबर से ही होगी। इसमें देशभर से 114 कलाकार भाग लेंगे। वे समारोह के दौरान अपने कल्पना […]

You May Like