शहर से गांव तक आग, मचा हडक़ंप

बड़वानी। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की अलग-अलग घटनाओं से दिनभर दमकल विभाग की गाडिय़ां दौड़ती रही। तलून में टोल के पास, सजवानी में नहर किनारे और पाटी के मेघा गांव में घर के अंदर रखे कपास में आग लग गई। महावीर नगर में पुलिस डीआरपी लाइन के पास चुना भट्टी मोहल्ला में पशुओं के चारे में आग लगने की सूचना मिली। वहीं एमजी मार्ग, आशाग्राम पहाड़ी, केंद्रीय विद्यालय के सामने और न्यू रेस्ट हाउस क्षेत्र से भी आग लगने की सूचनाएं सामने आई। घटनाओं पर काबू पाने के लिए नगर पालिका बड़वानी के दमकल वाहनों को भेजा गया। दिनभर में करीब चार से पांच स्थानों पर कपास, कचरे, प्लास्टिक के थैलों और अन्य सामान में आग लगने की घटनाएं हुई। दमकल कर्मियों ने मौके आग बुझाई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

Next Post

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना में छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया एवं जानकारी प्राप्त की

Tue Nov 10 , 2026
पटना,09 नवम्बर (वार्ता) लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को पटना में गंगा के विभिन्न छठ घाटों का सघन निरीक्षण किया। श्री नवीन ने इस दौरान दीघा के नासरीगंज घाट से गाय घाट और कंगन घाट तक […]

You May Like