कलेक्टर के वाहन को टक्कर मारने वाले डंपर मालिक पर कार्यवाही शुरू

झाबुआ। सोमवार को कलेक्टर नेहा मीणा के वाहन को टक्कर मारने वाले डंपर मालिक के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार से कार्रवाई शुरू कर दी है। झाबुआ कलेक्टर और एसडीएम के निर्देशन में राणापुर तहसीलदार एसएस निगवाल को जांच का जिम्मा सौंपा गया। राणापुर तहसीलदार निगवाल ने मंगलवार को डंपर मालिक के कैंपस को सील कर उसके 4 डंपर और 6 बसों पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान जांच में यह बात भी सामने आई कि डंपर मालिक व रेत कारोबारी शांतिलाल बसेर ने आदिवासी की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन ग्रापं पाडलवा के हल्का नंबर 36 में स्थित है। यह भूमि आदिवासी बसु पिता बारिया के नाम से सर्वे नंबर 536/1 में दर्ज है, जिसका रकबा 26 हेक्टेयर है। प्रशासन अब धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए शांतिलाल बसेर का अवैध कब्जा हटाकर जमीन को वापस आदिवासी को सौंपने की प्रक्रिया में जुटा है।

Next Post

रक्षाबंधन पर बहनें जेल में बंद भाईयों से कर सकेंगी मुलाकात, विशेष व्यवस्था के निर्देश

Tue Jul 29 , 2025
छिंदवाड़ा।रक्षाबंधन के पावन अवसर पर इस बार जिला जेल में बंद भाई अपनी बहनों से राखी बंधवा सकेंगे. जेल प्रशासन ने इस पर्व को लेकर विशेष व्यवस्था की घोषणा की है.जिला जेल अधीक्षक प्रतीक कुमार जैन ने बताया कि 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर प्रात: 8:30 बजे से दोपहर 2 […]

You May Like