सतना : जिले के उचेहरा क्षेत्र अंतर्गत करही सब स्टेशन की पीएचई 11 केवी लाइन पर चोरों ने धावा बोलते हुए 13 खंबों के बीच के तार काटकर ले गए. जिसके चलते एक ओर जहां पीएचई की सप्लाई बाधित हो गई वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग को 5.5 लाख की चपत लग गई.
रविवार-सोमवार की दरमियानी रात लगभग सवा 12 बजे वितरण केंद्र उचेहरा करही सब स्टेशन क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने धावा बोला. चोरों ने सब स्टेशन से पीएचई की ओर जाने वाली 11 केवी लाइन पर धावा बोलते हुए 13 खंबों के बीच की तार काट ली और अपने साथ ले गए. इतना ही नहीं बल्कि चोरों ने 7 नंबर की पीसीसी पोल को तोडक़र नीचे गिरा दिया
