रसोइयों को भुगतान न होने पर कलेक्टर ने सीईओ को दिए जांच के निर्दश

श्योपुर: साहब अब न तो खाना बनवाते हैं और न ही पूर्व में किए गए पारिश्रमिक का भुगतान स्कूल प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है। यह बात रसोईया हल्की बैरवा एवं माया बैरवा ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को आवेदन सौंपते हुए कही। इस पर कलेक्टर कन्याल ने सीईओ जनपद श्योपुर को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए।

दरअसल खिरखिरी गांव निवासी रसोईया हल्की बैरवा एवं माया बैरवा ने कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए बताया कि मिडिल स्कूल खिरखिरी में मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत रसोइयों का काम करती है। लेकिन बीते चार पांच महीनों से उन्हें पारिश्रमिक भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कलेक्टर कन्याल ने सीईओ जनपद श्योपुर एसएस भटनागर को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए।

Next Post

श्योपुर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण, वाहन चालक परेशान

Fri Jan 17 , 2025
श्योपुर: सोंईकलां ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव की अनदेखी के कारण कस्बे से निकले श्योपुर पाली हाइवे पर अतिक्रमण हो रहा है। हालात यह हैं कि कई बार वाहन चालकों के साथ राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है जबकि पूर्व में ग्रामीणों द्वारा की इस बारे में ​की […]

You May Like