लोकार्पण के बाद भी उपस्वास्थ्य केन्द्र का नही खुला ताला

मामला सरई मुख्यालय घोघरा का नवम्बर महीने में हुआ था शुभारंभ

सरई :स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही से तीन महीने पूर्व से उपस्वास्थ्य केन्द्र घोघरा के भवन का ताला नही खुल रहा है। इसके पीछे का कारण क्या है? स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी सही जानकारी देने से कतरा रहे हैं।जिले के नगर परिषद सरई अंतर्गत घोघरा में उप स्वास्थ्य केंद्र है।

जिसमें महीनों से ताला लगा हुआ है। आसपास के लोगों का कहना है कि विगत 3 महीने पहले पिछले नवम्बर 2024 में इसका उद्घाटन नगर परिषद सरई अध्यक्ष के द्वारा किया गया था। तब से आज दिवस तक लगातार ताला लगा हुआ है। चिकित्सा सुविधा यहां किसी प्रकार की व्यवस्था नही है। जिससे ग्रामीण लोगों को स्वास्थ्य सुविधायें नही मिल पा रही है। वही एक भी कुर्सी टेबल व चिकित्सा संबंधी उपकरण उपलब्ध नही है। जिम्मेदार अधिकारी अंजान बने है।

Next Post

मछली विक्रेता थाई मांगुर मछली का नहीं करें विक्रय

Thu Feb 13 , 2025
सतना :उप संचालक मत्स्योद्योग डॉ. अंजना सिंह ने जबलपुर-बेला हाईवे पर खाने-पीने की होटल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने होटल, ढाबा संचालकों एवं मछली विक्रेताओं को जहरीली थाई मांगुर मछली से होने वाले नुकसान के बारे में समझाइश दी। उन्होंने बताया कि मत्स्य विक्रेताओं द्वारा इस मछली को […]

You May Like