
जबलपुर। आपकी सिम से अनैतिक कार्य हो रहे है, एफ आई आर दर्ज है उसमें 08 करोड की हेराफेरी हुई है, आप मनी लॉड्रिंग केस में फंसे हैं, आपको जेल जाना पड़ेगा। यह धमकी साइबर ठग ने देते हुए वृद्ध योगेन्द्र कुमार पटेल 51 वर्ष निवासी व्ही.एफ. जे. मडई, बिहारी मोहल्ला थाना रांझी से 16 लाख 60 हजार 662 रुपये की आनलाईन धोखाधड़ी की गई।
