पुरानी रंजिश के चलते दुकानदार पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी नामजद

शिवपुरी। भोती थाना अंतर्गत एक दुकानदार पर पुरानी रंजिश के चलते पाँच लोगों ने लाठी, फरसे और कट्टे जैसे हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर दुकानदार पर हमला करने के इरादे से पहुंचे लेकिन दुकानदार ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते दुकान की शटर बंद कर ली, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना में शामिल पाँच में से तीन हमलावरों की पहचान हो चुकी है, जिनके नाम प्रमोद शर्मा, कार्तिक शर्मा और दीपक शर्मा बताए जा रहे हैं। शेष दो की पहचान जारी है।फरियादी राहुल गुप्ता ने आरोप लगाया है कि थाना भोती में उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया।

Next Post

नवजात शिशु का शव मिला 

Fri Aug 1 , 2025
जबलपुर।‌तिलवारा घाट नर्मदा नदी किनारे बड़े पुल के पास नवजात शिशु का शव मिला। पुलिस ने बताया कि दीपक बाल्मीक 25 वर्ष निवासी तिलवारा घाट ने बताया कि बीती रात वह घाट पर खड़ा था, बड़े पुल के पास एक नवजात शिशु बालक उम्र लगभग 8-9 माह का नर्मदा जी […]

You May Like