शिवराज की पुस्तक ‘अपनापन’ मोदी की कार्यशैली को समझने का महत्वपूर्ण दस्तावेज है: श्रवण कुमार

नयी दिल्ली, 26 मई (वार्ता) बिहार के सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन- नरेन्द्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक केवल व्यक्तिगत अनुभवों का संकलन नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, कार्यशैली और जनसरोकारों को निकटता से समझने का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने इस पुस्तक के विमोचन के मौके पर कहा कि श्री मोदी ने देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की राजनीति को नयी दिशा दी है, जिसका प्रभाव गांवों और किसानों के जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

गौरतलब है कि पुस्तक का विमोचन पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने किया। इस पुस्तक का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन ने किया है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में देशभर से अनेक जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, कृषि विशेषज्ञ एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी उपस्थित रहे।
श्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार सरकार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय और किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है तथा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने, स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने तथा कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। नयी तकनीकों और अनुसंधान का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और राज्य सरकार इस दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Next Post

सिरसा महिला पुलिस थाना हमले के मामले में दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत नौ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Tue May 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 मई (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हरियाणा के सिरसा में महिला पुलिस थाने पर नवंबर 2025 में हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत नौ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोप पत्र में नामजद आरोपियों की पहचान पाकिस्तानी नागरिक और […]

You May Like

मनोरंजन