पार्टी का एक भी सांसद या विधायक पाला नहीं बदलेगाः शरद पवार

बारामती, (वार्ता) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के कुछ विधायकों और सांसदों के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल होने की अटकलों को पार्टी संस्थापक शरद पवार ने पूरी तरह से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी का एक भी विधायक या सांसद पाला नहीं बदलेगा।

श्री पवार ने यहां गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट होकर काम कर रही है और इसमें किसी भी तरह की फूट या दलबदल की अफवाहों का कोई ठोस आधार नहीं है। उन्होंने दोहराया कि पार्टी का प्रत्येक निर्वाचित प्रतिनिधि संगठन के साथ मजबूती से खड़ा है।

यह अटकलें तब तेज हुईं जब शिवसेना (उबाठा) के नौ सांसदों में से छह उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गये। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद राजनीतिक विश्लेषक यह कयास लगाने लगे थे कि राकांपा (शरद पवार) के नेता भी पाला बदल सकते हैं, विशेष रूप से सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन साझेदार राकंपा की तरफ जा सकते हैं।

श्री पवार ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी के भीतर कोई असंतोष नहीं है। उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि उनकी पार्टी के सभी विधायक और सांसद एकजुट हैं और पार्टी की विचारधारा तथा नेतृत्व के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

 

Next Post

महाराष्ट्र : नीट अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, मां के लिए वीडियो संदेश छोड़ा

Fri Jun 26 , 2026
हिंगोली, (वार्ता) महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में नीट-यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय छात्र ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। छात्र ने यह कदम उठाने से पहले अपनी मां के नाम एक भावुक वीडियो संदेश भी रिकॉर्ड किया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुशील धागे के […]

You May Like