अस्पताल की छत से कूदा मरीज, मानसिक हालत के चलते ग्वालियर रेफर

शिवपुरी: जिला अस्पताल में 38 साल का मरीज ट्रॉमा सेंटर की छत से कूद गया। उसे गंभीर चोट नहीं आई। उसने अपने कपड़े तक फाड़ दिए और सिर्फ चड्डी में नजर आया। मानसिक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल से जेएएच ग्वालियर रेफर कर दिया गया। बीच रास्ते में एंबुलेंस में तोड़फोड़ की, तो पुलिस की मदद से ग्वालियर ले जाना पड़ा। कोलारस के ग्राम भटौआ निवासी सुघर सिंह परिहार को पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई थी।

सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. शर्मा ने बताया कि मरीज को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया था। ट्रॉमा सेंटर की छत पर मरीजों को जाने से रोकने के लिए 6 फीट की जाली लगा दी गई है। सुबह गार्डों के रोकने के बाद भी मरीज जाली फांद गया और नीचे कूद गया। वापस भर्ती करके मरीज का इलाज किया गया। मरीज ने अपने बेटे का भी गला दबाने का प्रयास किया।

Next Post

अग्नि पीड़ित किसानों को मिला दीपावली का उपहार

Sun Oct 19 , 2025
जबलपुर: भारत कृषक समाज, किसान सेवा सेना एवं फार्मर्स ग्रुप्स के सदस्यों के सहयोग से सिहोरा तहसील के गांव मोहतरा एवं बंधा में 105 पीड़ित कृषक भाई- बहिनों को साड़ियां, मिठाई, दिये व सहयोग राशि उपहार स्वरुप भेंट की गई। भेंट पाकर पीड़ितों की आँखें भर गईं । उन्हे लगा […]

You May Like

Play sound